फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे संजय

Tue, 11 Aug 2020 08:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
विज्ञापन
भाजपा नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। बदमाशों ने बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले में जवाबदेही भी तय की जाए। 

विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे मनीष खोखर ने छपरौली निवासी नितिन धनकड़, ककौर कलां निवासी मयंक डागर, हेवा गांव निवासी विनीत, अंकुर शर्मा और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि साल 2018 में संजय खोखर के बेटे अक्षय के साथ हुए झगड़े की रंजिश में इस वारदात अंजाम दिया गया।

बता दें कि भाजपा नेता संजय खोखर की हत्या एवं अपराधों को रोक पाने में असफल रहने के कारण प्रभारी निरीक्षक छपरौली दिनेश चिकारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उधर, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

ये है पूरी घटना
बागपत जिले के छपरौली थाना इलाके के तिलवाड़ा मार्ग पर दिन निकलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजय खोखर घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुटे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छपरौली निवासी संजय खोखर आरएसएस के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक थे। 

यह भी पढ़ें: भाजपा के दिग्गज नेता की हत्या, पीएम मोदी से लेकर इन बड़े-बड़े नेताओं तक थी सीधी पहुंच, तस्वीरों में देखें

ककोर कला गांव के जूनियर हाईस्कूल में वह शिक्षक थे। मंगलवार सुबह अपने घर से तिलवाड़ा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक के खेत के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 

विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। 

ग्रामीणों ने बढ़ते अपराध पर गुस्सा जाहिर किया। सूचना मिलते ही एएसपी अनित कुमार और सीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। संजय खोखर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जिला अध्यक्ष थे।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के भी वो करीबी थे। 

उधर, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भय का माहौल है और संगीन अपराधों में लिप्त लोग सत्ता के साथ जुड़, अपने अवैध काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा बागपत में स्थिति बेकाबू हो चली है।
एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया रंजिश का मामला लग रहा है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने दो गोली मारी है। जिसमें एक सिर और दूसरी सीने में मारी गई। एसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर, आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया में रंजिश का मामला लग रहा है। पीड़ित परिवार से बात करके मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें