फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बागपत में दस माह की बच्ची समेत दो की मौत, जानें अन्य जिलों का हाल

Sat, 05 Sep 2020 09:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी आई है वहीं मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। शनिवार को बागपत जनपद में संक्रमण से दस माह की बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं मुजफ्फरनगर जिला कारागार के सुपरिंटेंडेंट एके सक्सेना के पिता की आज कोरोना से मौत हो गई

विज्ञापन


बागपत: कोरोना से दस माह की बच्ची समेत दो की मौत
बागपत जिले में कोरोना संक्रमण से दस माह की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो संक्रमित मिले हैं। मरने वालों की संख्या अब 19 पर पहुंच गई है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि मासूम बच्ची कहरका गांव से थे और दूसरा व्यक्ति बिलौचपुरा निवासी था। दोनों की मौत मेरठ में हुई है।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: जेल अधीक्षक के पिता की कोरोना से मौत, 82 नए मरीज मिले 
जिला कारागार के सुपरिंटेंडेंट एके सक्सेना के पिता की आज कोरोना से मौत हो गई। वह 80 साल के थे। तीन दिन पहले जांच के दौरान जेल अधीक्षक एके सक्सेना उनके पिता और मां तीनों पॉजिटिव मिले थे। घर पर आइसोलेट किए गए थे।

शनिवार को अचानक जेल अधीक्षक के पिता की हालत बिगड़ गई, उन्हें कोविड-19 अस्पताल बेगराजपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे फर्रुखाबाद के निवासी थे। शनिवार को कोरोना के 82 केस और मिले हैं। 

बिजनौर जिले में 51 और कोरोना  पॉजिटिव केस मिले हैं। सहारनपुर जनपद में आज 117 संक्रमित मिले हैं। यहां कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 4665 जिनमें एक्टिव पाॅजिटिव केस 1648 हैं। 2965 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 54 लोगों की अब तक कोरोना से जिले में मौत हो चुकी है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें