कर्ज लेने वालों की पीड़ा
- बुढ़ाना गेट के वेडिंग कार्ड व्यापारी लोकेश कुमार ने 35 लाख रुपये का कर्ज लिया था। लॉकडाउन के दौरान व्यापार पूरी तरह से बंद रहने के कारण वह छह किस्तों का भुगतान नहीं कर पाए। अब बैंक ने ब्याज पर भी ब्याज लगा दिया है। लोकेश ने बताया कि वह छह माह में लगभग 2.10 लाख का भुगतान करते पर अब ब्याज पर ब्याज लगने के कारण भुगतान 2.40 लाख के आसपास पहुंच जाएगा।
- बैंकों ने लॉकडाउन के दौरान दस्तावेजों की औपचारिकताएं पूरी कराने और आश्वासन देने के बाद भी कर्ज नहीं दिया। श्वेता प्रिंटर्स की संचालक राशी अग्रवाल ने बताया कि उनका सीसी लिमिट पर छह लाख का लोन चल रहा है। बैंक ने 76 हजार का लोन देने का आश्वासन दिया था। सभी कागजात भी जमा कर दिए गए। अंतिम समय में बैंक ने कर्ज देने से इनकार कर दिया।
31 मार्च तक करना होगा भुगतान
बैंक ने लॉकडाउन के दौरान लगाए गए ब्याज को नए खाते (एफआईटीएल) में ट्रांसफर कर दिया है। इसमें ब्याज की रकम जमा करने के लिए कर्ज लेने वालों को मासिक किस्तों या फिर एकमुश्त भुगतान 31 मार्च, 2021 तक करना होगा।
- हरीश वाधवा, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई
खाताधारकों की सुविधाओं का रखा जा रहा ध्यान
बैंक ने अपने खाताधारकों के लिए एफआईटीएल योजना लागू की है। किसी भी खाताधारक को बैंक ने लॉकडाउन की अवधि में भुगतान के लिए बाध्य नहीं किया गया है। आगे जो सरकार की नीति होगी उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।
- संजय कुमार, एलडीएम, मेरठ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/