एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। बाहर के किसी भी व्यक्ति को जिले में प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा है। केवल खतरा उन्हीं लोगों से बना है जो बाहर से आने के बाद जिले में छिपे हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस की ओर से ऐसे लोगों की जानकारी देने को एक फार्म जारी किया गया है। पुलिस की मंशा छिपे लोगों का परीक्षण कराकर रिपोर्ट से अवगत होने की है।
यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग: पुलिस के काम की तारीफ... मुस्लिम इलाकों में अफसरों पर बरसाए फूल, देखें तस्वीरें
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने पूर्ति विभाग की शिकायत करते हुए कहा कि जहां पर सरकार ने लॉकडाउन के चलते मनरेगा, श्रम विभाग के श्रमिकों और बीपीएल कार्ड धारकों को फ्री में खाद्यान्न उपलब्ध कराने की योजना चलाई है। वहीं पूर्ति विभाग ने कार्ड धारकों की यूनिटों को खत्म कर कार्ड निरस्त कर दिए हैं। बैठक में शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद कमर कासमी, डॉ. एनपी सिंह, महेंद्र धनौरिया, अनिल गोयल, दीपेंद्र चौहान, डॉ. कमाल अहमद, शमीम अहमद फलवाले, सतवंत सलूजा, सीओ महावीर सिंह राजावत, एसडीएम धीरेंद्र सिंह, कोतवाल रंजन कुमार शर्मा रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/