फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सराफा बाजार से पांच लाख का कापर तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा बाजार की नील गली से एक टेलीकम्युनिकेशन कंपनी के नेटवर्क का 150 मीटर कॉपर तार चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज से एक आरोपी की पहचान करने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने उसे पकड़कर देहली गेट पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

नील की गली स्थित साया टेलीकम्युनिकेशन कंपनी के प्रबंधक शिव बहादुर सिंह ने बताया कि वह सराफा बाजार में इंटरकॉम की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। दो दिन पहले वह दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि सभी नंबर बंद हैं। जांच की तो पता चला उनके द्वारा लगाया गया पांच लाख रुपये कीमत का 150 मीटर कॉपर तार काटकर किसी ने चोरी कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि एयरटेल कंपनी के कर्मचारी गंगानगर निवासी उमंग ने तार काटकर चोरी किया हैं। उन्होंने फोन कर उमंग को बुलाकर जानकारी की तो उसने चोरी से मना कर दिया। सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर आरोपी चुप हो गया। व्यापारियों ने आरोपी उमंग को थाना देहली गेट पुलिस को सौंप दिया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें