फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शाहपीर गेट पर महिला व उसके मंगेतर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपीर गेट के सामने बाइक सवार तीन युवकों ने कार सवार महिला व उसके मंगेतर से जमकर मारपीट की। विरोध करने पर कार में भी तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर आरोपी बाइक सवार भाग गए। महिला ने कोतवाली में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गंगानगर थाना क्षेत्र की गंगाधाम कालोनी निवासी साक्षी चौधरी ने बताया कि वह अपने मंगेतर अनुज के साथ डिनर करने हापुड़ रोड शाहपीर गेट के पास स्थित सईद होटल गई थी। होटल के सामने पहुंचते ही बाइक सवार तीन युवक आए और उनकी स्विफ्ट कार के सामने बाइक रोक दी। सभी ने मिलकर उनसे गाली गलौज की। जिसके बाद अनुज के साथ मिलकर मारपीट करनी शुरू कर दी। अनुज ने कॉल कर एक युवक को बुला लिया। उससे भी बदसलूकी की। राड से कार के शीशे तोड़ दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी गोली मारकर हत्या करने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली। तीनों आरोपियों के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी की। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें