फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामने आई ये वजह

Thu, 03 Oct 2019 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के कंकरखेड़ा में यूपी पुलिस के सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को उसका शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही वर्तमान में कंकरखेड़ा में रह रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिपाही दीपक सिंह राघव (35) पुत्र रामवीर मूलरूप से बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव टिटौना निवासी था। वह पत्नी प्रियंका के साथ कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी फेस-2 संत विहार में मनोज कुमार के मकान में किराए पर रहा था। दीपक छुट्टी पर घर आया था। 

बुधवार दोपहर बाद खाना खाकर वह कमरे में चला गया। बंद कमरे में उसने पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। काफी देर बाद पत्नी कमरे में गई तो दीपक का शव पंखे से लटका पाया। प्रियंका ने पड़ोस में रहने वाली बहन रेखा को सूचना दी। दोनों उसे लेकर कैलाशी हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक, दीपक 2015 बैच का सिपाही था। 2017 में उसकी शादी हुई थी। दंपती की एक साल की बच्ची भी है। दंपती में अनबन रहती थी। इस कारण दीपक उसे गांव कंकरखेड़ा ले आया। यहां भी झगड़े कम नहीं हुए। इंस्पेक्टर बीपी राणा का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

जीवनीपुर में महिला ने लगाई फांसी
थाना क्षेत्र के जीवनीपुर में गृह क्लेश के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक महिला का नाम रेनू था। वह अपने पति देवेंद्र और दो बच्चों के साथ जीवनीपुर में रहती थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा था, जिसके चलते दंपति में विवाद रहने लगा था।

बुधवार को जब देवेंद्र घर से बाहर गया था तो रेनू ने पंखे के सहारे फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने रेनू का लटका हुआ शव देखा और लोगों को इसकी सूचना दी। रिठानी चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर मोर्चरी भिजवा दिया। 

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल 
सिपाही के आत्महत्या करने की खबर परिजनों को मिली तो वह आनन-फानन गांव से मोर्चरी पहुंचे। सिपाही का शव देखते ही सब बिलख पड़े। सिपाही के परिजनों व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें