फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर आशुतोष दिल्ली से गिरफ्तार, दर्ज हैं 20 मुकदमे

Thu, 03 Oct 2019 01:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और इनामी अपराधी आशुतोष उर्फ अश्विनी को पुलिस ने गुरूवार को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उस पर कई मामलों में बीस मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर आशुतोष उर्फ अश्विनी पुत्र राजेंद्र पाण्डेय की तलाश में पुलिस लंबे समय से दबिश दे रही थी। गुरूवार को उसके दिल्ली में होने की जानकारी पुलिस को हुई तो क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत दिल्ली पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि इनामी  आशुतोष के खिलाफ विभिन प्रदेशों में की गई अपराध की वारदातों के मामले में बीस मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार इनामी हिस्ट्रीशीटर के भाई को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें