फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संजय गांधी कॉलेज व ब्रह्मकुमारीज के बीच सहयोग का समझौता

विज्ञापन
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज और ब्रह्मकुमारीज के बीच तीन वर्षीय समझौता हुआ। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज व राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ब्रह्मकुमारीज के बीच छात्रों और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर को एक महत्वपूर्ण समझौता पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता तीन वर्षों के लिए किया गया है।

समझौते के दौरान कॉलेज प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रीता सिंह, प्राचार्य प्रो. रमेंद्र कुमार गुप्ता, ब्रह्मकुमारीज केंद्र प्रभारी बीके लक्ष्मी एवं राजयोगी रामवीर सिंह मौजूद रहे। प्राचार्य प्रो. गुप्ता ने बताया कि एमओयू का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच मूल्य आधारित शिक्षा और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से व्यक्तित्व विकास, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक जीवन शैली को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भविष्य में दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में युवा सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और समुदाय के समग्र विकास के लिए सेमिनार, व्याख्यान एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जाएंगे। इस दौरान प्रशांत कुमार, अवधेश कुमार और इंद्रवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें