परीक्षितगढ़ सीएचसी पर तैनात संविदा कर्मी दो माह का वेतन नहीं मिलने पर हंगामा करते हुए।
परीक्षितगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के संविदा चिकित्सक और कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने पर उन्होंने सीएचसी पर उन्होंने हड़ताल रखी। उन्होंने मरीजों को नहीं देखा और सीएचसी पर धरना देकर मांगों का ज्ञापन सीएचसी प्रभारी को दिया।
संविदा कर्मियों का कहना था कि वेतन नहीं तो कार्य नहीं। इसी आधार पर वह चलेंगे। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक परेशानी आ रही है। चिकित्सकों के काम न करने से मरीजों को परेशानी हुई। नियमित डॉक्टर और कर्मियों ने काम किया और मरीज देखे लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से काफी देर बाद उनका नंबर आया। गर्मी अधिक होने से मरीज परेशान रहे।
सीएचसी पर तैनात संविदा कर्मियों ने सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अशोक कटारिया के नाम का ज्ञापन दिया। उन्होंने दो माह का वेतन शीघ्र ही दिलाने की मांग की है। इस दौरान डॉ. प्रवीण पंवार, डॉ. लता गौतम, डॉ. ब्रिजेश, डॉ. ललिता, बीपीएम इकरार अहमद, बीसीपीएम शाह आलम, जसवीर कुमार, एलटी अंकित कुमार, जितेंद्र, हर्ष, अवनीश, निकिता बंसल, स्टाफ नर्स सीमा रस्तोगी, ज्योति, अनु ग्रह, प्रदीप आदि मौजूद रहे।