फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण का मामला: दूसरे राज्यों से जुड़े फंडिग के तार, आरोपी कंवरपाल को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में खोले राज

Tue, 21 Mar 2023 02:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut News : धर्मांतरण के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि दिल्ली से फंडिंग हो रही थी। वहीं पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी कंवरपाल को दिल्ली के एक अस्पताल से हिरासत में ले लिया है। उसने पूछताछ में कई राज खोले हैं।
विज्ञापन
धर्मांतरण का मामला, हंगामा करते हिंदू संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा पुलिस में धर्मांतरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी कंवरपाल को दिल्ली के अस्पताल से पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं आईबी के अधिकारी भी थाने पर आरोपी कंवरपाल से पूछताछ में जुटे हैं। पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी से कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जहां फंडिंग का मामला दूसरे राज्यों से जुड़ने के तार मिल रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक मकान में धर्मांतरण का खेल हो रहा था। धर्मांतरण का सारा खेल दिल्ली से चल रहा था। वहीं से एक संस्था के संचालक द्वारा धर्मांतरण के लिए फंडिंग का पैसा आता था। पुलिस दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सहित अन्य शहरों में फंडिंग के मुख्य आरोपी का नेटवर्क खंगाल रही है। 

वहीं रविवार को हुए हंगामे के बाद इस मामले में पुलिस हरकत में आई। एक आरोपी जैकब को पकड़ लिया गया था। पुलिस ने जैकब, उसके पिता कंवरपाल और फंडिंग कराने वाले मुख्य आरोपी फास्टर जॉनसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गरीब कन्याओं की शादी के नाम पर फंडिंग के लिए पैसा आता था। कंवरपाल ने गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन किया था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की पालम विहार कॉलोनी में कंवरपाल अपने बेटे जैकब, बेटी मैगी और पत्नी के साथ रहते हैं। आरोप है कि कंवरपाल और उसका बेटा जैकब पिछले दो साल से लोगों का धर्मांतरण करा रहे थे। रविवार को हिंदू राष्ट्र सेना के मंडल अध्यक्ष विवेक आत्रे शर्मा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मकान पर पहुंचे थे। मकान में 50 से अधिक लोग प्रार्थना कर रहे थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया था। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी जैकब को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जैकब ने बताया कि वह पिछले दो साल से अपने पिता के साथ मिलकर धर्मांतरण करा रहा है। रविवार को वह प्रार्थना कराता है। साथ ही प्रार्थना करने आए लोगों से अन्य लोगों को जोड़ने के लिए कहता है। यह खुलासा होने के बाद पुलिस ने अपनी ओर से कंवरपाल, जैकब और फास्टर जॉनसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि मुख्य आरोपी जॉनसन फास्टर धर्मांतरण के लिए फंडिंग करता था।

दिल्ली से हो रही थी फंडिंग
पुलिस के अनुसार, आरोपी कंवरपाल की मुलाकात गाजियाबाद में ही जॉनसन फास्टर से हुई थी। यहां उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। मुख्य आरोपी जॉनसन फास्टर दिल्ली में काफी समय से द पैंसी कौशल ऑफ गॉड के नाम से एक संस्था चलाता है। वह दिल्ली से बैठकर आसपास के कई राज्यों में धर्मांतरण के नाम पर लोगों को बहलाने फुसलाने का काम करता है। कंवरपाल को भी वह फंडिंग के नाम पर हर महीने पैसे भेजता था। वहीं लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन दिए जाते थे। पुलिस पकड़े गए युवक जैकब से गहनता से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने कंवरपाल को भी दिल्ली के एक अस्पताल से हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें