उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पानीपत-खटीमा हाइवे पर कैराना के पास फोरलेन पुल के निर्माण की शुरुआत हो गई है। कैराना से छह किलोमीटर दूर यमुना पर करीब 60 साल पुराना पुल है। इसका निर्माण 1960 में 49.99 लाख की लागत से हुआ था। अब पानीपत-खटीमा हाइवे को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए यमुना पर पुराने पुल के पास ही नए फोरलेन पुल के निर्माण की शुरुआत हो गई है।