पिता ने बताया कि सौरभ और उनके बड़े भाई रजत दो ही भाई हैं। रजत गांव में खेती करते हैं। सौरभ की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और वह नोएडा में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। उनका कोई संतान नहीं है। एक माह पूर्व ही वे गांव आए थे और जल्द दोबारा आने की बात भी कही थी।
दोपहर बाद शहीद सिपाही का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मेरठ में पकड़ा 61 लाख का गांजा: ऊपर सब्जियां, नीचे गांजा रखते थे सप्लायर, तस्करी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
बता दें कि रविवार की देर शाम नोएडा की क्राइम ब्रांच और फेस तृतीय थाना पुलिस मसूरी के नहाल गांव में बदमाश कादिर उर्फ मंटर को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। टीम ने कादिर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था।
इसी बीच कादिर के साथियों और परिजनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव कर दिया। फायरिंग में सिपाही सौरभ देशवाल सिर में गोली लग गई। घायल को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 26 मई को आपके शहर में क्या हुआ
डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि वांछित अभियुक्त कादिर नाहल का रहने वाला है, उसकी गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस रविवार रात 12 बजे मसूरी पुलिस टीम के साथ नाहल गांव में आई थी, उसी दौरान ये घटना हुई है। वहीं, भाग रहे कादिर को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया है।
मामले में थाना फेस-3 गौतमबुद्धनगर के उपनिरीक्षक सचिन ने एक तहरीर दी है। थाना मसूरी में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।