उत्तर प्रदेश के शामली में किसान का अपहरण करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने प्रधान पति और मुजफ्फरनगर के एक शख्स समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कांधला थानाक्षेत्र के गांव डांगरोल में पांच दिन पूर्व खेत जा रहे किसान का अपहरण करने का एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 21 मई की शाम को गांव डांगरोल निवासी किसान रवि घर से खेत जा रहा था।
गांव के निकट कार सवार चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। लोगों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी किसान को आजादपुर गांव के निकट खेत में फेंककर भाग गए थे।
आरोपियों ने किसान के साथ चलती कार में मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर घायल हुआ था। परिजनों की तरफ से गांव के प्रधान पति मोनू और गुलाब निवासी गांव गोयला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर समेत चार के खिलाफ जन से मारने की नीयत से अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सीओ कैराना श्याम सिंह ने बताया कि सोमवार सवेरे कांधला पुलिस के साथ मुठभेड़ में अपहरणकरण के आरोपी गुलाब पुलिस की पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल के कब्जे से तमंचा, कारतूस, खोखा और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। सीओ ने बताया घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।