फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में हाईवे पर दर्दनाक हादसा: हेड कांस्टेबल की मौत, आठ दिन पहले हुआ था ट्रांसफर, ऐसे गई जान

Thu, 09 Mar 2023 10:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में हाईवे पर हादसा : हेड कांस्टेबल की हादसे के बाद अस्पताल में मौत हो गई। बताया गया कि आठ दिन पहले ही मेरठ शहर के एक थाने में ट्रांसफर हुआ था।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-करनाल हाईवे पर पोहल्ली के पास बुलेट सवार हेड कांस्टेबल की आवारा गोवंश से टक्कर हो गई, जिससे सिपाही की मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। हादसे में पुलिसकर्मी की मौत की सूचना जिला मुख्यालय को दे दी गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम मेरठ-करनाल हाईवे पर पोहल्ली स्थित महावीर एजूकेशनल पार्क के पास एक आवारा गोवंश ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर चोट लगने से हेड कांस्टेबल संजीव शर्मा (46) पुत्र राम निवास शर्मा निवासी रामघाट रोड अवंतिका कॉलोनी अलीगढ़ की मौत हो गई।

बताया गया कि संजीव शर्मा का हाल ही में सरूरपुर थाने से लिसाड़ी गेट ट्रांसफर हुआ था। उस दौरान उसने मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी गांव में किराए पर कमरा लिया हुआ था। जिसके चलते बृहस्पतिवार को वह अपने कमरे पर आया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: होली के दिन लापता हुई बच्ची का शव दूसरे दिन नाले से बरामद, गोद में उर्वी को लेकर बिलखता रहा पिता
विज्ञापन


इसके बाद वह शाम को वापस लिसाड़ी गेट थाना जा रहा था। वहीं, रास्ते में मेरठ-करनाल हाईवे पर पोहल्ली गांव के पास सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। सीओ सरधना ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि संजीव शर्मा 2008 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था। हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई।

यह भी पढ़ें: Shamli News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, मची चीख-पुकार, 20 से ज्यादा यात्री घायल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें