फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पर झगड़ा: सिपाही पति ने पत्नी से की मारपीट, पढ़ें- एक प्याली का विवाद कैसे पहुंचा एसपी के पास

Tue, 14 Jun 2022 09:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ।

सार

विवाहिता ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत पत्र दिया है। शिकायत सुन रहे एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने दंपती की काउंसलिंग कराने कर साथ मारपीट के आरोपों की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज निवासी विवाहिता की शादी वर्ष 2016 में बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने युवक से हुई थी। युवक  यूपी पुलिस में सिपाही है। युवक की ड्यूटी मेरठ पुलिस लाइन में चल रही है। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति ने परेशान करना शुरू कर दिया था। कई बार मायके वालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने परेशान करना बंद नहीं किया। 

विज्ञापन


तीन दिन पहले चाय बनाने को लेकर दंपती में विवाद हो गया था। तभी सिपाही ने पत्नी की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने बताया कि वह शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। लेकिन विभाग का कर्मचारी होने की वजह से पुलिस ने कार्रवाई नहीं की की। जिस वजह से सिपाही ने धमकी देनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें