फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटे की हालत गंभीर, टैंकर चालक गिरफ्तार

Tue, 14 Jun 2022 09:29 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर। 

सार

नूरपुर में हुए एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, उसे बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदपुर मार्ग पर स्थित झंडा के पास टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धामपुर थाना क्षेत्र के गांव पल्लावाला निवासी फहीम अपनी मां बानो बेगम के साथ अमरोहा में एक रिश्तेदारी में हुई मौत पर शोक प्रकट करने गया था। देर शाम वहां से वापस आते समय चांदपुर मार्ग पर झंडा चौक के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन


हादसे में बानो बेगम (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फहीम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल फहीम को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें