फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिपाही पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका ने अपने सिपाही पति सागर पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। प्रियंका का आरोप है कि सागर ने ऑनलाइन जुए और सट्टे में लाखों रुपये गंवा दिए। अब अपना कर्ज उतराने पर उसके परिवार से दहेज में 25 लाख रुपये मांग रहा है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा के आदेश पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रियंका ने बताया कि वर्ष 2011 में उसकी शादी बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी कांस्टेबल सागर से हुई थी। उनकी सात साल की बेटी भी हैै। आरोप है कि सागर नशा करता है और ऑनलाइन जुआ व सट्टा खेलता है। वह करीब पचास लाख रुपये गंवा चुका है। सागर ने लोगों से लाखों रुपये का कर्ज भी ले रखा है।
प्रियंका ने बताया कि अब वह कर्ज उतारने के लिए उसके परिवार से 25 लाख रुपये मांग रहा है। ऐसा नहीं करने पर तलाक देने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। सागर ने उसके पुलिस लाइन स्थित आवास पर आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट भी की। प्रियंका ने आरोप लगाया है कि तीन जून 2023 को सागर थाना टीपीनगर में सुसाइड नोट लिखकर भाग गया था। आरोप है कि वह ड्यूटी से भी लगातार गायब हो जाता है। फर्जी दस्तावेज पेश कर सरकारी धन का गबन करने का भी आरोप प्रियंका ने लगाया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें