फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस की गाड़ी के सामने आए युवक को सिपाही ने डंडे से पीटा, ग्रामीणों ने दौड़ाया; एसपी ने किया निलंबित

Sun, 04 Aug 2024 09:48 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यू एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर जिले में  डायल 112 पीआरवी की गाड़ी गांव में विवाद को निपटाने पहुंची थी। इस दौरान एक शराबी युवक गाड़ी के सामने आकर खड़ा हो गया। पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी, जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इस मामले का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ापुर के मदपुरी गांव में विवाद निपटाने पहुंची पुलिस ने खुद ही बखेड़ा कर दिया। डायल 112 पीआरवी की गाड़ी के सामने अचानक आकर खड़े हुए एक शराबी युवक पर पुलिस ने खूब गुस्सा उतारा। लोगों की भीड़ के बीच युवक को डंडे से पीटा गया और लात भी मारी। यह देख आक्रोशित लोग दौड़ पड़े। पुलिसकर्मी गाड़ी को लेकर गांव से भाग निकले। अब इस मामले का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


शनिवार की देर शाम ग्राम मदपुरी निवासी गोल्डी सिंह का बाइक को लेकर किसी से विवाद हुआ। गोल्डी ने डायल 112 पर फोन कर दिया। शिकायत का निस्तारण कर पुलिस गांव से लौट रही थी। इसी बीच गांव में हरजिंदर सिंह अचानक पुलिस की गाड़ी के आगे आ गया और नशे की हालत में खड़ा हो गया। इस पर सिपाही पंकज सिंह गाड़ी से उतरा और युवक को हटाने का प्रयास किया। सिपाही ने डंडे से युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी। सड़क पर गिरा गिराकर पीटा गया। लात भी मारी। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों को गुस्से में देख सिपाही गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गया।

उधर, ग्रामीणों ने गाड़ी को पकड़ने का प्रयास भी किया। गांव वालों से वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही सीओ से मामले की प्राथमिक जांच कराई गई। प्राथमिक जांच के बाद सिपाही पंकज कुमार को एसपी अभिषेक झा ने निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें