फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने धरना दिया।

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। सोनभद्र में मारे गए 10 लोगों के परिजनों को सांत्वना देने जाते समय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को रोके जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पं. सत्यप्रकाश गौतम के नेतृत्व में शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने महामहिम राज्यपाल एवं डीएम को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
जिला उपाध्यक्ष पं. सत्यप्रकाश गौतम ने कहा कि प्रदेश में विकास, व्यापार और रोजगार की दर घटकर अपराध और अराजकता ऊंचाई छू रही है। सोनभद्र कांड इसका उदाहरण है। प्रदेश सरकार नाकामी पर शर्मिंदा होने के बजाय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रास्ता रोककर तानाशाही दिखा रही है। इस मौके पर अमित शर्मा, मनोज कुमार सिंह, मोसिन खान, सार्थक शर्मा, हैप्पी त्यागी, प्रियांशु शर्मा, आजम खां, अल्लामेहर, जावेद अली, टीटू, खेमचंद जाटव, अभिषेक त्यागी, अंकुर त्यागी, सावेज खां, भूरे, डॉ. आफाक सलमानी, शिवकुमार कश्यप, विनय त्यागी, इरशाद पूठी, शौकीन ठेकदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मैंगो पार्टी का आयोजन
परीक्षितगढ़। नगर के अहययन पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल में शनिवार को मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने मैंगो शेक का स्वाद लिया। इस मौके पर स्कूल के संस्थापक रणपाल सिह ने आम के गुणों के बारे में बच्चों को जानकारी दी। यहां स्कूल प्रबंधक मुकुल सिह मुंडेर, प्रधानाचार्या दीपशिखा शर्मा, नीलम, प्रिया, शालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरवी क्रिकेट चैंपियनशिप आज से
मवाना। विद्यादीप स्कूल में 21 जुलाई से आरवी क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ होगा। आरवी स्पोर्ट्स मेरठ के चेयरमैन रोबिन तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीमें शिरकत कर रही हैं। उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चंद्रवीर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें