फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को घिरता देख ब्लेक मेलर महिला ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा/मेरठ। पहले मुकदमा बाद में सौदेबाजी में ब्लैक मेल करने वाली महिला व उसके परिवार का खुलासा होने के बाद महिला ने नाटकीय ढंग से जहर खा लिया। महिला को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दर्जनों लोगों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर एसएसपी अजय साहनी को बताया था कि बहसूमा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला लोगों को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाती है और बाद में मोटी रकम वसूल कर समझौता कर लेती है। महिला के दो युवकों से केस वापिस लेने के लिए सौदेबाजी करते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें महिला व उसके परिवार की दो युवतियां दो दो लाख रुपए में सौदेबाजी कर रही हैं। इसमें उसका पति व परिवार की पांच युवतियां भी शामिल हैं। मामले में एसएसपी ने जांच बिठा दी थी। वहीं खुलासा होने व खुद को घिरता देखकर महिला ने जहर खा लिया और नाटकीय ढंग से मेडिकल अस्पताल में भर्ती हो गई। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि महिला व उसके परिवार के खिलाफ एसएसपी ने जांच के निर्देश किए थे। वहीं महिला पक्ष की तरफ से आरोप है कि एक दुष्कर्म के मामले में उसने पुलिस से शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने कई दिन गुजर जाने पर भी कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते उसने जहर खा लिया। यह महिला महानगर के 30 थानों में युवकों पर दुष्कर्म व दुष्कर्म के प्रयास के केस दर्ज कर चुकी है। वहीं महिला ने जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से जीवन समाप्त कर रही हूं। मेरी जिंदगी बर्बाद करने वाली एक युवती व उसका पति है। एक वर्ग के तीन युवकों के नाम भी सुसाइड नोट में लिखे। कुछ पुलिसकर्मी भी मिले हुए हैं। जिनसे कुछ पुलिसकर्मी भी मिले हुए हैं। जो शिकायत करने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मैं तो इनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती लेकिन भगवान इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। जिन तीन युवकों के नाम सुसाइड नोट में लिखे हैं वह अमन हॉस्पिटल गैंगरेप प्रकरण में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें