प्रदर्शन करते रालोद और कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में रालोद कार्यकर्ताओं ने डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैल-बुग्गी पर सवार होकर सोनीपत स्टैंड से सदर तहसील तक प्रदर्शन किया। उधर, बिजनौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को सोनीपत स्टैंड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। इसके बाद एसडीएम सदर रामनयन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, प्रमेंद्र तोमर, ओमवीर ढाका, नीरज पंडित, अनुज कौशिक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में रालोद का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को लेकर कही ये बात
उधर, बिजनौर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में अर्धनग्न होकर तहसील पर प्रदर्शन किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/