फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: मायके और ससुराल पक्ष में मारपीट, पुलिस पर किया पथराव, एक सिपाही घायल

Mon, 24 Feb 2020 07:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

मामूली बात पर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया गया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कैराना में मामूली बात पर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पांच को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना रविवार देर रात की है। मोहल्ला पीरजादगान निवासी शबनम ने अपने बच्चों को किसी कारण के चलते पीट दिया। जिस पर शबनम के ससुर जरीफ ने नाराजगी जताई और वहां से भगा दिया। शबनम का मायका पास में ही है। वह मायके पहुंची और उन्हें जानकारी दी। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर इमामगेट पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल कामिल और मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी गालीगलौज शुरू कर दी। सूचना पर अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंचा तो लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान कांस्टेबल उमेश घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: आप विधायक अमानतुल्लाह के गांव में जुलूस के दौरान बवाल, लाठीचार्ज और पथराव
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। मौके से दो महिलाओं सहित पांच को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बीट कांस्टेबल कामिल की ओर से आरोपी जरीफ, सलमान, उस्मान, नौशाद, गोला, मुनाजरा, शमीना, आशिक, नसीमुल्ला, भूरा, नानू, सोनू, वकील और सलीम निवासी मोहल्ला पीरजादगान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में शबनम के ससुर जरीफ, सास मुनाजरा और जेठानी शमीना और नसीमुल्ला और सलीम को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें