फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: मामूली विवाद पर दो पक्षो में संघर्ष, जमकर मारपीट, पथराव फायरिंग, गांव में तनाव

Sun, 20 Sep 2020 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
conflict between two - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवबंद में रविवार सुबह मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर मारपीट और पथराव हुआ। वहीं एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवबंद के गांव साखन कलां में शनिवार देर रात एक युवक का गांव में दुकानदार से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। इस विवाद को लेकर रविवार सुबह दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए।

काफी देर तक दोनों पक्षो में जमकर मारपीट व पत्थरबाजी हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल भी हो गए। वहीं हंगामे और मारपीट के दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दुकानदार से विवाद के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष जाट बिरादरी का है, जबकि दूसरा पक्ष अनुसूचित जाति का है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस मौके पर तैनात है मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें