फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: व्यापारी से नाक रगड़वाने प्रकरण में समझौता, भाजपा नेताओं ने कराया पटाक्षेप

Tue, 11 Nov 2025 11:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

तेजगढ़ी चौराहे पर व्यापारी से नाक रगड़वाने के मामले में भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। व्यापारी ने एसएसपी को शपथपत्र देकर मुकदमे में बढ़ाई गई कुछ धाराओं पर आपत्ति जताई। समझौते का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
मेरठ में भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के तेजगढ़ी चौराहे पर छोटी दीपावली के दिन ऊर्जा राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर भाजपा नेता विकुल चपराना ने व्यापारी सत्यम रस्तोगी से नाक रगड़वाने के मामले का बृहस्पतिवार को पटाक्षेप हाे गया। सर्किट हाउस में भाजपा जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

विज्ञापन

 समझौते की पटकथा भाजपाइयों व सर्वसमाज के लोगों ने लिखी। सत्यम और उसके भाई आदित्य ने एसएसपी के नाम शपथपत्र दिया। इसमें कहा कि मेडिकल थाना पुलिस ने जो धाराएं बढ़ाई हैं, वो घटनाएं उनके साथ नहीं हुईं। दोनों पक्षों की ओर से समझौतानामा जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Delhi Blast: कॉस्मेटिक लेने गए थे दिल्ली..., विस्फोट ने छीन ली नोमान की जिंदगी, मौत से जूझ रहा भाई

विज्ञापन
Trending Videos

पीड़ित सत्यम और उनके भाई आदित्य एसएसपी के नाम शपथपत्र लेकर आए। इसमें सत्यम ने लिखवाया कि जो धाराएं रंगदारी और धमकाने की मुकद्मे में बढ़ाई गईं, वह उचित नहीं हैं। ऐसी घटना नहीं हुई। वह नहीं चाहते कि मुकदमे में कोई भी आरोपी गलत धारा में संलिप्त रहे। गलत धाराएं हटाई जानी चाहिए। 

इस दौरान सांसद अरुण गोविल, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कमल दत्त शर्मा, संयुक्त व्यापार संघ निर्वाचित के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, जयकरण गुप्ता व विनीत अग्रवाल शारदा आदि मौजूद रहे। 
 

वहीं, हरिश्चंद्र वंशीय महासभा से राकेश रस्तोगी पूर्व सभासद, राजू रसराज, संजीव रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, संजीव रस्तोगी एलोरा व गुर्जर परिषद के अध्यक्ष भोपाल सिंह गुर्जर, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, जगदीश पूठा, गुर्जर सभा अध्यक्ष नवाब सिंह लखवाया, मेरठ ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, जिला पंचायत सदस्य विपिन भड़ाना, जगत सिंह दोसा, पार्षद भारत भडाना, अश्वनी गुर्जर व रणपाल आदि मौजूद रहे।

दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात बैठक में रखी। सभी ने दोनों समाजों की भावनाओं को समझा और समझौते की दिशा में सभी को सहमत किया। समझौता का इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, आपसी सम्मान और भाईचारा बनाए रखना है। -अमित अग्रवाल, विधायक। 
 

आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग करने वालों ने ही समझौता कराया
इस प्रकरण में खास बात यह रही कि आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की मांग करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधियों ने एसएसपी से भी मुलाकात की थी। अब इन्हीं जनप्रतिनिधियों ने समझौते की पटकथा लिखी। कैंट विधायक अमित अग्रवाल के आवास पर बुधवार रात समझौते की रूपरेखा बनाई गई। 

19 अक्तूबर की रात तेजगढ़ी चौराहे के पास कार पार्किंग को लेकर भाजपा नेता विकुल चपराना का हैंडलूम व्यापारी सत्यम रस्तोगी से विवाद हो गया था। विकुल ने राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के नाम का रौब दिखाते हुए व्यापारी से अभद्रता की। उनसे नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई। इसका वीडियो वायरल हुआ। सत्यम के भाई आदित्य की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने पर मुख्य आरोपी विकुल को गिरफ्तार किया गया। बाद में धाराएं बढ़ाई गईं। जमानत पर रिहा हुए विकुल को दोबारा पकड़ा गया। हैप्पी भड़ाना, आयुष शर्मा और सुबोध यादव भी गिरफ्तार किए गए थे।
 

सपा सुप्रीमो की एक्स पर पोस्ट के बाद बढ़ा था विवाद
वीडियो वायरल होने पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी एक्स पर पोस्ट कर सरकार को घेरा था। इसके बाद भाजपा बचाव पक्ष में आई और फिर दबाव में आकर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने विकुल को पद से हटाते हुए पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा कर दी। विपक्षियों ने भी राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर की घेराबंदी की थी। गुर्जर समाज ने आरोपियों के पक्ष में काजीपुर में पंचायत की तो उन पर केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

गुर्जर समाज को साधने के लिए हुआ समझाैता
नाक रगड़वाने के मामला तूल पकड़ने के बाद विकुल चपराना गिरफ्तार कर लिया गया। इतना ही नहीं उस पर एक के बाद एक गंभीर धाराएं बढ़ाई गई। दो ही दिन में मामला ऐसे पलटा कि गुर्जर समाज भाजपा के विरोध में आ गया। चुनावी मौसम को देखते हुए भाजपाइयों ने गुर्जरों को साधने के लिए तत्काल समझौते की पटकथा लिखी। चूंकि पश्चिमी यूपी में गुर्जर भी कई सीटों पर निर्णायक स्थिति में है। इसलिए यह समझाैता हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें