फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कंट्रोल रूम में शिकायतों का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किसानों की समस्या के समाधान के लिए किसान कंट्रोल रूम में रोजाना करीब 40 शिकायतें पहुंच रही हैं। इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें गन्ना और गेहूं कटाई को लेकर आ रही हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समाधान करा रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में शासन द्वारा किसानों की समस्या के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम खुलवाए गए हैं। किसान दिए गए नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज करा रहे हैं। बीती आठ अप्रैल को कलक्ट्रेट में खोले गए कंट्रोल रूम में रोजाना करीब 40 शिकायतें पहुंच रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें गन्ना पर्ची नहीं आने, खेत में गन्ना खड़ा होने और गन्ना पर्ची खत्म होने, किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिलने और गेहूं कटाई के लिए शहर से गांव जाने पर पुलिस द्वारा तंग करने आदि की शिकायत पहुंच रही हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि आने वाली शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुंचा देते हैं। वहां से उन समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जा रहा है। जिले के किसान अपनी शिकायत कंट्रोल रूम नंबर 0121- 2660600 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें