मवाना। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के लिए सहभोज आयोजित किया गया। छात्राओं को बताया गया कि हर जगह समरसता की आवश्यकता है। इसके लिए सहभोज जैसे कार्यक्रम का आयोजन महत्वपूर्ण है। जब हमारा समाज एकजुट रहेगा तो राष्ट्रविरोधी शक्तियां भी अपने उद्देश्य में सफल नहीं होंगी।
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के लिए सहभोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सभी छात्र-छात्राएं अपने-अपने घरों से व्यंजन बनवाकर लाए। विद्यालय में सभी के साथ मिल बांटकर खाया। छात्रों को यह संदेश दिया गया कि विद्यालय एक परिवार की तरह है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि हम सभी एक परिवार हैं और परिवार में सभी कार्य एकजुटता से करने चाहिए।