मेरठ के माधवपुरम में एक युवती पर जानलेवा हमले के बाद सांप्रदायिक तनाव हो गया। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बताया कि युवती दवा की कंपनी में काम करती है।
विज्ञापन
युवती दवा देने दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के घर गई थी। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने युवती पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
पुलिस ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे घर भेज दिया। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि पुलिस अभी जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थिति सामान्य है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा
युवती पर हमले की जानकारी लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। बजरंग दल के महामंत्री हिमांशु शर्मा ने एसपी सिटी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा है कि मारपीट के साथ पथराव भी किया है। युवती से छेड़छाड़ होने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें