फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को आय दोगुनी करने के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को आय दोगुनी करने के उपाय बताए
विज्ञापन

मवाना/सरूरपुर। विकास खंड परिसर में किसान कल्याण मिशन के तहत किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर किसानों को जानकारी दी गई। वहीं सरूरपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित मेले में प्रदर्शनी किसानों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

मवाना में मेले का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह ने किया। उन्होंने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण मिशन प्रदेश सरकार की पहल पर चलाया जा रहा है। जो किसानों की आय दुगुनी करने में सहायक होगा। मेेले में 418 कृषकों ने प्रतिभाग किया। किसान कल्याण मिशन में जनपद के विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्षों द्वारा ने भाग लिया। कृषि, गन्ना, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, डेयरी, ड्रिप इरीगेशन, मशरूम, फल एवं फूल उत्पादन, रेशन, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, विभिन्न समाज कल्याण की योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र, हस्तिनापुर के वैज्ञानिक डॉ. नवीन चंद्र तथा डॉ. राकेश तिवारी, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही ने फार्म, मशीनरी आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें