फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर्न छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में समितियों ने लिए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर्न छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में समितियों ने लिए बयान
विज्ञापन

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में इंटर्न छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में समितियों ने जांच कर ली है। समितियां जल्द ही प्राचार्य को रिपोर्ट देंगी। छात्र-छात्राओं और स्टाफ के बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन

नौ मार्च को इंटर्न छात्रा ने जूनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद हंगामा हुआ था। मेडिकल स्टूडेंट्स ने जूनियर डॉक्टर से मारपीट करते हुए हंगामा किया था। प्राचार्य ने आरोपी जूनियर डॉक्टर को अग्रिम आदेश तक सस्पेंड कर दिया था। साथ ही इस मामले की जांच के लिए दो समिति बनाई थीं। डॉ उर्मिला के नेतृत्व वाली विशाखा समिति को छेड़छाड़ के मामले की जांच दी गई थी। समिति में पांच महिला डॉक्टर हैं। वहीं, एक अन्य समिति का गठन किया गया था, जिसमें डॉ. ज्ञानेश्वर टांक, डॉ. रचना चौधरी और डॉ धीरज बालियान शामिल हैं। दूसरी समिति जूनियर डॉक्टर से सर्जरी विभाग में जाकर मारपीट और तोड़फोड़ के मामले की जांच के लिए गठित थी। इसके अलावा यह समिति सात मार्च को मेडिकल के पार्क में बिना अनुमति हुई पार्टी किए जाने की भी जांच कर रही है। वहीं, इस मामले में शोषित क्रांति दल के अध्यक्ष रविकांत ने जिलाधिकारी से शिकायत कर छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें