फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध की घटनाओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराध की घटनाओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू
विज्ञापन

- साइबर सेवा केंद्र का सीयूजी नंबर 7839855538 किया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। साइबर अपराध के शिकार लोगों को अब कार्रवाई के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एसएसपी अजय साहनी ने साइबर सेवा केंद्र शुरू कराया है। आमजन के लिए सेल का सीयूजी नंबर 7839855538 जारी किया गया है, जिस पर पीड़ित अपनी शिकायत का स्टेटस भी जान सकेंगे।
साइबर अपराध के मामलों में आमतौर पर शिकायत थाने से साइबर सेल पहुंचती है। इस बीच पीड़ित को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित अपराध शाखा में साइबर सेवा केंद्र का गठन किया है, जिसका प्रभारी विजय कुमार गुप्ता को बनाया गया है। निगरानी का जिम्मा एसपी क्राइम व सीओ क्राइम को सौंपा गया है। पीड़ित यहां तीन प्रतियों में संपूर्ण दस्तावेजों के साथ अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। एक प्रति रिसीव कॉपी के रूप में पीड़ित को उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही विभाग का सीयूजी नंबर भी दिया जाएगा। इस सीयूजी नंबर की मदद से पीड़ित अपनी शिकायत का स्टेटस घर बैठे पता कर सकेंगे। जनता को जागरूक करने की मुहिम भी शुरू की गई है। जनपद में पोस्टर व बैनर लगवाए जा रहे हैं। बैंक व एटीएम के बाहर यह पोस्टर चस्पा किए जाएंगे, ताकि लोग ठगी की वारदातों का शिकार होने से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
साइबर ठगी की वारदातों में त्वरित कार्रवाई के लिए साइबर सेवा केंद्र बनाया गया है। इस सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए लोगों को एक जगह ही समस्या का समाधान मिलेगा। खास बात यह है कि इनके साथ जागरूकता अभियान भी चलेगा।
- अजय साहनी, एसएसपी
=============
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें