फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य कलाकार कृष्ण पाल घोल्लू का निधन, राजपाल शर्मा को मानते थे अपना गुरु

Fri, 10 May 2019 01:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हास्य कलाकार कृष्ण पाल घोल्लू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणवी पृष्ठभूमि पर बनने वाली हास्य फिल्मों में घोल्लू का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन कृष्णपाल हकला उर्फ घोल्लू (61) का निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। गाधी गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ऑडियो सीरीज घोल्लू का ब्याह से उन्हें पहचान मिली थी।

विज्ञापन

 
बागपत में गाधी गांव स्थित अपने घर पर बुधवार की रात में कृष्णपाल परिजनों के साथ सोए थे, लेकिन वह सुबह नहीं जगे। भाई धनपाल और बृजेश ने बताया कि सुबह वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े मिले। गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणवी सिनेमा के अलावा स्टेज, रंगमंच पर गाधी गांव के कृष्णपाल हकला ने खास पहचान बनाई। कॉमेडियन के तौर पर उन्हें जाना गया। ऑडियो कैसेट के दौर में घोल्लू का ब्याह, घोल्लू का गौणा बनाकर उन्होंने देशभर में सुर्खियां बटोरी थी। उनके साथी कलाकार जनेश्वर त्यागी ने बताया कि कृष्णपाल ने करीब 35 साल तक क्षेत्र का नाम रोशन किया। कॉमेडियन के तौर पर वह दूर तक पहचाने गए। घोल्लू का ब्याह, पाखंडी बिल्लू, घोल्लू का गौणा, बहू का गुलाम, हकला बना आशिकबाज, कुनबा 420, रंगीला चाचा, बहू भाग गई घोल्लू की सहित करीब पांच सौ कैसेट रिलीज हुए। देहात में दर्शक और श्रोता कृष्णपाल से जुड़े हुए थे। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के अलावा कलाकार राजपाल शर्मा, जौली बाबा, सरगम, जनेश्वर त्यागी, अशोक जैन, प्रदीप सोनू शामिल रहे।

दो दिन पहले पूरी की थी शूटिंग
कृष्णपाल ने दो दिन पहले ही घोल्लू का निकाह की शूटिंग पूरी की। उनके साथी जनेश्वर त्यागी ने बताया कि घोल्लू का ब्याह, घोल्लू का गौणा की सफलता के बाद वह इसकी तीसरी कड़ी लोगों के सामने लाना चाहते थे, दो दिन पहले ही शूटिंग पूरी की। जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


त्यागी के साथ बनाई थी जोड़ी
पदड़ा गांव निवासी कलाकार जनेश्वर त्यागी के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। त्यागी सिनेमा में ताऊ बहरे का किरदार अदा करते हैं। वह गाधी के राजपाल शर्मा को अपना गुरु मानते थे।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें