फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनी प्रबंधक पर महिला से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के अंसल कोर्टयार्ड कॉलोनी के पार्क में कार खड़ी करने को लेकर एक महिला एवं मैनेजर में शुक्रवार को कहासुनी हो गई। इसकी जानकारी पाकर कॉलोनी की अन्य महिलाएं प्रबंध के कार्यालय पहुंच गईं। जिन्हें देख प्रबंधक वहां से भाग निकला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अंसल कोर्टयार्ड कॉलोनी निवासी सीमा चौधरी ने बताया कि पार्क में गाड़ी खड़ी करने को लेकर प्रबंधक ने उनसे अभद्रता की। उन्होंने इस बाबत कंपनी के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। उधर, सीमा चौधरी से अभद्रता की जानकारी पाकर अन्य महिलाएं प्रबंधक के कार्यालय पहुंच गईं। इस पर प्रबंधक वहां से भाग निकला। इसके बाद सीमा चौधरी ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, मैनेजर अनिल पंवार का कहना है कि कॉलोनी की महिलाओं ने उनके कार्यालय पहुंचकर धक्का-मुक्की की। जिस पर वह किसी तरह वहां से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें