फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather Update: पहाड़ों में हिमपात का असर मैदानी इलाकों तक पहुंचा, 27-28 जनवरी को बारिश के आसार

Tue, 27 Jan 2026 12:35 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पहाड़ी क्षेत्रों में भारी हिमपात के चलते मैदानी इलाकों में ठंड तेज हो गई है। मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। तापमान में गिरावट जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे भारी हिमपात का असर अब मैदानी इलाकों में साफ नजर आने लगा है। रविवार को तेज ठंडी हवाओं के चलते धूप निकलने के बावजूद लोगों को दिनभर ठंड का अहसास बना रहा।

विज्ञापन


27 और 28 जनवरी को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन 27 और 28 जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे ठंड और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Meerut: ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, फर्जी सांसद पास लगाकर घूम रहा था, भेजा जेल 

तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी
पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। चार दिन तक गर्मी महसूस होने के बाद बीते दो दिनों से फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से शीतलहर और तेज हो गई है।

न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री तक पहुंचा
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाएं 6 से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।
विज्ञापन

तेज हवाओं से प्रदूषण में राहत
ठंडी हवाओं के चलते शहर के प्रदूषण स्तर में भी गिरावट आई है। रविवार को औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 119 दर्ज किया गया, जो पहले के मुकाबले बेहतर स्थिति दर्शाता है।

फरवरी में फिर बदलेगा मौसम
कृषि प्रणाली के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार तापमान में गिरावट अभी जारी रहेगी और फरवरी के दूसरे पखवाड़े में एक बार फिर बारिश के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें