फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रात ठंडी, दिन गर्म, अगले सप्ताह बढ़ेगा प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ी है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बरकरार है। दशहरे पर भी मौसम साफ रहा और दिनभर धूप निकली।
फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन के तापमान में अधिक बदलाव के आसार नहीं हैं, पर रात का तापमान गिरता रहेगा। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसम में दोहरा असर दिख रहा है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम का यही मिला-जुला मिजाज बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। शुष्क मौसम और बारिश न होने से वातावरण में धूल व प्रदूषक कण जमा हो सकते हैं। आगामी एक सप्ताह में मेरठ समेत आसपास के जिलों में वायु गुणवत्ता खराब होने की आशंका है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 125 दर्ज किया गया, जबकि गंगानगर में 135 और पल्लवपुरम में 150 रहा। सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें