संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मंगलवार की सुबह दिन निकलने के बाद शुरू हुई बारिश का क्रम शाम तक जारी रहा। तेज हवा और बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। बारिश के कारण बाजार व सड़कें सूनी रही। बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को लाभ मिलेगा।
सोमवार को दिन में मौसम साफ था और अच्छी धूप निकलने से लोगों को ठंड का अहसास भी कम हुआ था। मंगलवार को अचानक मौसम ने फिर से करवट बदली और सुबह दिन निकलने के बाद शुरु हुई बारिश का क्रम शाम तक जारी रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। सुबह के समय अंधेरा सा छा गया। पूरे दिन हुई बारिश और तेज हवा के कारण ठंड का प्रकोप बढ गया। बारिश और ठंड के कारण लोग घरों में कैद रहे। वहीं सुबह के समय भीगते हुए बच्चों को स्कूल जाना पडा। वापस लौटते समय भी नौनिहालों को बारिश का सामना करना पडा।
पूरे दिन बारिश से कडाके की सर्दी का अहसास मौसम ने लोगों को करा दिया। वहीं किसानों का कहना है कि बारिश से गेंहू और सरसों की फसल