फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में शीतलहर का कहर जारी, 15 ट्रेनें रद्द, घने कोहरे से बढ़ेगी सर्दी

Mon, 08 Jan 2018 11:26 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ठंड में ट्रेनें रद्द
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिन शीतलहर मौसम को और सर्द करेगी। कोहरा भी घना होगा। हालांकि दिन में धूप खिलने से राहत मिल सकती है। रविवार को धूप निकलने से दिन का तापमान तीन डिग्री तक बढ़ गया। वहीं कोहरे के चलते रविवार को 15 ट्रेनें रद्द रही।

विज्ञापन


शनिवार आधी रात तक कोहरा छाया रहा। लेकिन रविवार सुबह होते-होते छंट गया। इसके बाद धूप ने सर्दी से राहत दी। लेकिन दिन भर चली शीतलहर से कंपकंपी छूटती रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी और कोहरे में बढ़ोतरी होगी।  मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम आर्र्दता 42 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़ा है। 4-8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने धूप में भी लोगों को सर्दी का अहसास कराए रखा।

पढ़ें : ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 2.9 डिग्री पहुंचा, कांप उठे वेस्ट यूपी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में धीमी हुई ट्रेनें, सुपर 15 तक रद्द

ठंड का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला
खराब मौसम और कोहरे के चलते रेल यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। रविवार को भी एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। 12 जनवरी तक रद की गई सुपर एक्सप्रेस को अब 15 जनवरी तक के लिए रद कर दिया है। ट्रेनों के रद होने और देरी से आने पर यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। 

रविवार को इलाहाबाद से आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से सात घंटे की देरी से शाम करीब तीन बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। वहीं संगम एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से पहुंची। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आठ, उत्कल एक्सप्रेस चार, शालीमार एक्सप्रेस चार, अहमदाबाद मेल तीन, कालका पैसेंजर तीन और हरिद्वार पैसेंजर तीन घंटे देरी से पहुंची। देरी के चलते 12 जनवरी तक के लिए रद की गई सुपर एक्सप्रेस को 15 जनवरी तक के लिए रद कर दिया गया है। इस ट्रेन के रद होने से पंजाब जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं देरी से आने के चलते संगम एक्सप्रेस व नौचंदी एक्सप्रेस को एक-एक घंटा देरी से इलाहाबाद के लिए रवाना किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें