फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएम का कार्यक्रम...एडीजी ने टीम के साथ देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौ अगस्त को मुख्यमंत्री योगी शिवभक्तों पर कर सकते हैं पुष्पवर्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम (मेरठ)। मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने पुलिस अधिकारियों के साथ पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शोभित विश्वविद्यालय और हेलीपैड स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय समेत पुलिस बल मौजूद रहा। नौ अगस्त को मुख्यमंत्री मोदीपुरम में कांवड़ियों पर पुष्पों की वर्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन

एडीजी ने मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो। भीड़ बढ़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं और कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए। एडीजी ने सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें