फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेकरी की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रैक्टर, स्टंट कर रहे तीन युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने भाग कर जान बचाई, बेकरी में हुआ भारी नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कसबे में बृहस्पतिवार को मुख्य सड़क स्थित कृष्णा बेकरी में तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान और सड़क पर मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित हट गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुकान में रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

इस मामले में पीड़ित दुकानदार सन्नी तनेजा ने हस्तिनापुर थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि थाने की ओर से नीले रंग का ट्रैक्टर तेज गति से आ रहा था। आरोप है कि ट्रैक्टर पर सवार तीन युवक मुख्य सड़क पर स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे कृष्णा बेकरी में जा घुसा।
विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान के बाहर लगे टीन शेड के पाइप और लोहे के जाल को तोड़ता हुआ अंदर पहुंच गया। हादसे में शीशे का काउंटर, फ्रिज, डीप फ्रीजर, हॉट केस सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में उनकी दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है। दुकान के बाहर लगा लोहे का जाल भी पूरी तरह टूट गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्टंट कर रहा था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं की है। लोगों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर अधिक भीड़ होती तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी कमल शंकर त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें