फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं को परखा

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलावदा में बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रामप्रसाद ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं और विभिन्न अभिलेखों की बारीकी से जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


सीएमओ ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता बनाए रखने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हाल ही में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड हुए इस सरकारी अस्पताल में पहुंचकर सीएमओ ने ओपीडी, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। अस्पताल के अभिलेखों की भी समीक्षा की गई। सीएमओ ने कर्मचारियों का नियमित रूप से रिकॉर्ड अपडेट रखने और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. प्रवीण गौतम, सीएचसी फलावदा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. विपिन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें