फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidnapping: मशहूर काॅमेडियन सुनील पाल का अपहरण, मेरठ में 24 घंटे रखा बंधक, ऑनलाइन फिराैती लेकर सड़क पर छोड़ा

Mon, 09 Dec 2024 11:17 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मशहूर काॅमेडियन सुनील पाल का हरिद्वार से अपहरण कर मेरठ में 24 घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दाैरान अपहरणकर्ताओं ने ज्वैलर्स से आभूषण खरीदवाए और फिर फिराैती की रकम ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कराई।
विज्ञापन
काॅमेडियन सुनील पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल को शो कराने के नाम पर दो दिसंबर को अगवा कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने उन्हें 24 घंटे तक मेरठ में बंधक बनाकर आठ लाख रुपये की ऑनलाइन फिरौती वसूली। उन्हें आंखों में पट्टी बांधकर एक घर में रखा गया।

विज्ञापन


ऑनलाइन ट्रांसफर कराई फिराैती की रकम
फिरौती की रकम शहर से आभूषण खरीदने के बाद ज्वेलर्स के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। इसके बाद सुनील पाल को छोड़ा गया। मुंबई के सांताक्रुज थाना पुलिस मामला दर्ज किया है। सराफ ने लालकुर्ती थाने में शिकायत दी है। मेरठ एसएसपी ने भी जांच की बात कही है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: पहाड़ों पर बर्फबारी, हवा के साथ बारिश से बढ़ी ठंड, मुजफ्फरनगर में लाखों की डकैती

विज्ञापन

हरिद्वार में प्रस्तुति देने आए थे काॅमेडियन
कॉमेडियन सुनील पाल को दो दिसंबर की रात हरिद्वार में किसी इवेंट में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके लिए वह दो दिसंबर को मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आए। आरोप है कि शो कराने वाले पांच-छह आरोपियों ने दिल्ली में उनका अपहरण कर लिया।

अपहरणकर्ता उन्हें कार में लेकर मेरठ आ गए। इस दौरान उनकी आंखों पर पट्टी बांध रखी थी। जिससे वह कुछ देख नहीं पाए। उन्हें किसी घर में रखकर अपहरणकर्ताओं ने दोस्तों को फोन कराकर ऑनलाइन करीब आठ लाख रुपये सुनील पाल के खाते में मंगवाए।

साढ़े छह लाख के खरीदे आभूषण, काॅमेडियन के नाम से बिल बनवाया
इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने सदर थाना क्षेत्र के आकाश गंगा ज्वेलर्स से करीब चार लाख रुपये के और लालकुर्ती थाना क्षेत्र के अक्षित सिंघल की दुकान से करीब 2.25 लाख रुपये के आभूषण खरीदे। दोनों ही जगह सुनील पाल के नाम से आभूषण के बिल बनवाए। इसके लिए सुनील पाल के आधार कार्ड और पैन कार्ड दिए। सुनील पाल के मोबाइल से ही ऑनलाइन रकम ज्वेलर्स के खाते में ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन

फिराैती मिलते ही सड़क पर छोड़कर हुए फरार
सुनील पाल को मेरठ की सड़क पर छोड़कर बदमाश फरार हो गए। अभी तक पुलिस को दो ज्वेलर्स के यहां से ही खरीदारी की जानकारी मिली है। ज्वेलर्स अक्षित सिंघल काे खाता फ्रीज होने और मुंबई पुलिस की कॉल आने पर मामले की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस अब इस मामले में दो दिसंबर की रात से तीन दिसंबर की रात तक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

कॉमेडियन सुनील पाल के साथ घटना की जानकारी मिली है। लेकिन मेरठ पुलिस को सुनील पाल या उनके परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें