फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: मेरठ के सिसौली में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंच से बताई अरूण गोविल को लाने की वजह

Thu, 18 Apr 2024 03:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Mission 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में जनता को साधने पहुंचे। उधर, अखिलेश यादव 20 अप्रैल को मेरठ आएंगे।
विज्ञापन
सिसौली में मंच से बोलते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे हेलिकॉप्टर से सिसौली इंटर कॉलेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। तीन बजे से उनकी सभा होगी। वे 50 मिनट तक जनसभा में रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पिलखुवा जाएंगे।

योगी आदित्यनाथ का जिले में ये तीसरा दौरा है। इससे पहले वे मोदीपुरम में हुई प्रधानमंत्री की रैली में आए थे। इसके बाद सरधना में ठाकुर चौबीसी में रैली को संबोधित कर चुके हैं। गुरुवार को योगी किठौर विधानसभा क्षेत्र में ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र सिसौली में आएंगे। ठाकुर समाज की कई जगह नाराजगी के चलते लगातार पश्चिम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन


सिसौली में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा औघड़ नाथ और क्रांतिकारियों की धरा और शहीद अनिल तोमर को नमन करता हूं। श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भी नहीं पता था कि रामलला इस बार अपना जन्मोत्सव मनाएंगे। जो आपने 22 जनवरी में देखा है, जो आपने 2020 में देखा। कल अयोध्या में 15 लाख से ज्यादा लोग आए। क्या कांग्रेस और सपा के लोग ये कर पाते। इसीलिए अरूण गोविल को लाए हैं। 1857 में धन सिंह कोतवाल ने स्वतंत्रता की अलख जगाए। तेरा वैभव अमर रहे मां। वे अपने या परिवार के लिए नहीं जिए उनका जीवन देश के लिए था।

मेरठ से दिल्ली तक एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल, एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत मेरठ का खेल उद्योग दुनिया ने नाम कमा रहा है। 1947 में पाकिस्तान अलग हुआ तो संख्या कम थी लेकिन क्षेत्रफल पाकिस्तान का ज्यादा था। आज भारत में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अन्न मिल रहा है और पाकिस्तान के 22करोड़ लोग भूखे मर रहे हैं।
विज्ञापन


60 करोड़ गरीबों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया है। 12 करोड़ किसानों को पीएम निधि, 12 करोड़ घरों में शौचालय दिए हैं। ये सभी कार्य प्रधानमंत्री के नेतत्व में हुए हैं। कश्मीर में 370 क्या सपा बसपा कांग्रेस खत्म कर पाते। अयोध्या में राम मंदिर का सपना बसपा सपा कर पाते है। पहले यहां दंगे होते थे। आज यहां बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं।

भाजपा आस्था का भी सम्मान करती है, महिलाओं को सुरक्षा देती है, नौजवानों को रोजगार भी देती है। देश में विकास कार्य करती है। देश को विकसित बनाने के लिए आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश चाहिए, आत्मनिर्भर मेरठ चाहिए। मेरठ की बेटी पारुल चौधरी ने चीन में मेडल जीता हमने उनको सीधे डीएसपी बनाया। अरुण गोविल मेरठ के सांसद होंगे तो फ्री मे विज्ञापन करके मेरठ का नाम आगे बढ़ाएंगे।

हमें विकसित भारत चाहिए, देश के बारे में भी सोचेगा जिसके लिए देश प्राथमिकता है। जिन लोगों के लिए परिवार महत्वपूर्ण है वे सपा बसपा कांग्रेस की बात करेंगे, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है, वे भाजपा को जिताएंगे, जिसने कल भगवान सूर्य का तिलक देखा होगा, वो कहेंगे जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। अरुण गोविल बनकर घर घर जाकर वोट मांगिए। चुनाव में प्रत्याशी से घर घर जाने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं, इसलिए मोदी जी के प्रतिनिधित्व बनकर घर घर जाना है।

20 को होगी अखिलेश यादव की जनसभा
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव की 20 अप्रैल (शनिवार) को जनसभा करेंगे। रैली स्थल हापुड़ रोड के नजदीक बिजली बंबा बाईपास के पास है।

अखिलेश लखनऊ से हिंडन एयरपोर्ट आएंगे। वहां से दोपहर 12:10 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। एक घंटे रैली में रहेंगे। दोपहर 1:10 बजे यहां से अमरोहा निकल जाएंगे। अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर और बिजनौर में जनसभा कर चुके हैं। मेरठ के बहसूमा में भी 13 अप्रैल को अखिलेश यादव आए थे। हालांकि, उन्होंने जनसभा अभी मेरठ में नहीं की है। यहां यह उनकी पहली जनसभा होगी।

यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर रोड शो में बोलीं प्रियंका-देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है; मोदी सत्य नहीं सत्ता के उपासक
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर गठबंधन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। रैली को सफल बनाने के लिए मंथन होगा।

यह भी पढ़ें: Election 2024: अखिलेश यादव ने बिजनौर में  जनसभा को किया संबोधित, गठबंधन को लेकर दिया ये बयान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें