फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: चुनावी रणक्षेत्र में सियासत के दिग्गजों में खूब खींची जुबानी कमान, पीएम मोदी का अंदाज दिखा जुदा

Thu, 18 Apr 2024 11:02 AM IST
Dimple Sirohi चुनाव डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एक माह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का चुनावी रणक्षेत्र रैलियों और जनसभाओं से सुसज्जित रहा। जनता के बीच अपनी-अपनी बात लेकर पहुंचे सियासत के दिग्गजों ने खूब जुबानी कमान खींची। बयानों से हमले किए गए।
विज्ञापन
सियासी दलों के नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियासत से अदब की दोस्ती बेमेल लगती है,

विज्ञापन

कभी देखा है पत्थर पे भी कोई बेल लगती है। 
- मुनव्वर राणा। 

पश्चिम की हवा का भी सियासी मंचों पर जिक्र छेड़ा गया। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के मंचों से दिए गए बयानों ने खूब सुर्खियां बटोरी। इंतजार के बाद मतदान की घड़ी करीब आ गई। नेताओं के चर्चित बयानों को खबर का अमलीजामा पहनाती चुनाव डेस्क।

पीएम मोदी - फोटो : एक्स/भाजपा
मोदीपुरम में 31 मार्च की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंदाज जुदा दिखा। उन्हाेंने लोगों से कहा कि 19 और 26 अप्रैल को कितनी भी गर्मी हो, लेकिन वोट डालने जरूर जाना। उन्होंने कहा कि आपका वोट विकसित भारत के लिए होगा, देशहित में होगा। नारा दिया कि विकसित भारत के लिए 400 पार। गरीबी से मुक्ति के लिए भाजपा जरूरी है। युवाओं को नए अवसर के लिए, नारी सशक्तिकरण के लिए, किसानों की समृद्धि के लिए और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए भाजपा जरूरी है। उन्होंने कहा कि मेरा काम करेंगे। मेरा निजी काम है करेंगे। चुनाव वाला काम नहीं है। मेरा काम बहुत छोटा सा है। आप घर-घर जाना और हर घर जाकर कहना कि तुम्हारे मोदी जी मेरठ आए थे। मोदी जी ने आपको प्रणाम भेजा है। मेरा प्रणाम घर-घर पहुंचा दीजिए।  
 

जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया
योगी बोले चलेगा नल, खिलेगा कमल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, चलेगा नल, खिलेगा कमल...खूब चर्चा में रहा।  उन्होंने यह भी कहा था कि मतदान तक गर्मी बढ़ जाएगी, पानी की ज़रूरत पड़ेगी तो नल जरूर चलाना पड़ेगा। रालोद-भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सांगवान का बयान, ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा भी चर्चा में आया।  

 

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
मैं पलटा नहीं हूं, इसे पटखनी देना कहते हैं : जयंत सिंह
मुजफ्फरनगर। शाहपुर में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए बयान दिया था कि  मैं पलटा नहीं हूुं, इसे पलटना नहीं पटखनी देना कहते हैं। मल विद्या वह थोड़ी बहुत जानते हैं, मैं भी जानता हूं। चौधरी चरण सिंह के नाम पर वोट मांगने वाले, उन्हें भारत रत्न मिलने के बाद खुश दिखाई नहीं दिए हैं। हम लोगों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस बयान को भी चुनाव में खूब सुर्खियां मिली। ब्यूरो

 

गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : वीडियो ग्रैब
शाहपुर में जाटलैंड बोल गए शाह
गृह मंत्री अमित शाह शाहपुर की जनसभा में पहुंचे। उन्होंने नारा लगवाने के दौरान कहा कि जाटलैंड वालों की आवाज को क्या हुआ। गृहमंत्री के इस बयान को भी अलग-अलग चुनावी सभाओं में अपने-अपने अंदाज में लोगों ने पेश किया। 

 

अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
जुमला और गारंटी भाई भाई
बघरा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बयान दिया कि जुमला और गारंटी भाई-भाई हैं। यह बयान भी खूब चर्चा में रहा। मीरापुर में शतरंज का जिक्र करते हुए घोड़े की ढाई चाल का बयान भी वायरल हुआ। 

 

बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : सोशल मीडिया
मुस्लिम को देना चाहती थी टिकट 
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बयान दिया कि वह मुजफ्फरनगर से मुस्लिम को प्रत्याशी बनाना चाहती थी, लेकिन कोई इच्छुक    नहीं था। इसलिए मौलाना जमील को   हरिद्वार से लड़ाना पड़ा।  
सहारनपुर। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने बयान दिया था कि अगर इस बार भाजपा आई तो सबसे पहले मेरा और तुम्हारा इलाज होगा।  भाजपा ने निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी। बसपा प्रत्याशी के भाई अभिनेता कमाल खान ने एक्स पर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि देश के सभी मदरसों को बंद करा दें। ब्यूरो
 
 
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
इकरा हसन ने इस तरह साधा
कैराना से सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने कहा कि भाजपा फिर से आ गई तो आप खुद को माफ नहीं कर सकेंगे। सीएम ने ये कहा है कि इस बार सपा को चुनाव में फातिहा पढ़वा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें