फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने सपा-बसपा पर बोला तीखा हमला, लगाया ये गंभीर आरोप

Tue, 22 Aug 2017 09:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
सहारनपुर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा और सपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी बोले, प्रदेश को लूटकर घर और स्मारक बनाने वाले अब भाषण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान का पालन करने वालों को ही मिलेगा योजनाओं का लाभ। इस दौरान उन्होंने कहा कि खनन और भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर में सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब सिर्फ पांच जिलों को नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश को बिजली मिलेगी। सहारनपुर के पापुलर उद्योग के लिए संवैधानिक स्तर पर रास्ता निकाला जाएगा। योजनाओं में बगैर किसी भेदभाव और जाति धर्म से ऊपर पात्रों को लाभ दिया जाएगा। गन्ना मूल्य भुगतान पर गन्ना मंत्री की सराहना की। केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्र बांटे तथा योजनाओं की तारीफ की। वहीं थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और कांवड़ यात्रा में लाउडस्पीकर बजाने पर कहा, धार्मिक आयोजन सामाजिक परंपरा हैं, जो चलती रहेगी, किसी के रोकने से रुकने वाली नहीं हैं। बोले, यह किसान और मजदूरों की सरकार है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें