मुख्यमंत्री ने कहा कि कैमरे हर चौराहे पर लगाए जाएंगे, जो 360 डिग्री पर घूमते हुए नजर आएंगे। इस कैमरे में फोटो ही कैद नहीं होंगे, बल्कि रिकॉर्डिंग भी होगी। इस कैमरे के माध्यम से चौराहे और शहर के एंट्री पर कोई भी घटना होते ही इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर भी पहुंच जाएगीदिन
तीन दिन में शुरू होगी व्यवस्था
मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस व्यवस्था की शुरुआत महानगर में तीन दिन के भीतर शुरू हो जाएगी। सबसे पहले शहर के नौ आईटीएमएस चौराहों पर यह कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद शहर की सभी एंट्री मार्गों पर भी कैमरे लगेंगे। साथ-साथ प्रत्येक चौराहे पर सेफ सिटी सर्विलेंस सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा बुलेट कैमरे भी लगाए जाएंगे
समीक्षा बैठक हुई रद्द
समय के अभाव के चलते सीएम योगी की समीक्षा बैठक रद्द हो गई। मंडलायुक्त सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक होनी थी लेकिन अंतिम समय में सीएम का कार्यक्रम बदल गया।