फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'मंत्री जी को आने दो...' CM योगी ने पास खड़े संगीत साेम को किया पीछे हटने का इशारा, सियासी हलचल तेज

Thu, 22 Jan 2026 06:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सलावा में खेल विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक संगीत सोम को पीछे हटने का इशारा किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है वहीं इसे लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है।

विज्ञापन
संगीत सोम को इशारा करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सलावा स्थित खेल विश्वविद्यालय परियोजना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मई तक निर्माण कार्य पूर्ण कर शैक्षणिक सत्र हर हाल में शुरू किया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के बराबर खड़े थे संगीत सोम
खेल परियोजना के निरीक्षण के दौरान सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ठीक बराबर में खड़े नजर आए। इसी बीच मुख्यमंत्री ने हाथ के इशारे से उन्हें पीछे हटने का संकेत देते हुए कहा-'मंत्री जी को आगे आने दीजिए।' इसके बाद पीछे खड़े राज्यमंत्री दिनेश खटीक आकर सीएम के बराबर में खड़े हुए।

यह भी पढ़ें: CM Yogi In Meerut: मुख्यमंत्री बोले-31 मई तक हर हाल में तैयार हो खेल विश्वविद्यालय, सत्र शुरू करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
मुख्यमंत्री का यह इशारा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

पहले भी विवादों में रहे संगीत सोम
गौरतलब है कि कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान भी संगीत सोम का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने सिक्योरिटी रोके जाने को लेकर पुलिस पर नाराजगी जताई थी और कथित तौर पर एक सीओ को धमकी देने का आरोप उन पर लगा था।

यह भी पढ़ें: CM Visit Meerut: प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद खेल विवि का लोगो, ड्रेस व फ्लैग लॉन्च, यह होगा ध्येय वाक्य

सियासी गलियारों में हलचल
अब मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक मंच पर किया गया यह इशारा राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। इसे लेकर भाजपा और प्रशासनिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें