विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय बनाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय बनाने का लक्ष्य देते हुए कहा कि यहां बेहतर फैकल्टी की तैनाती की जाए और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को कोच के रूप में नियुक्त किया जाए।
हर कमिश्नरी में बनेगा एक स्पोर्ट्स कॉलेज
उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय एक केंद्र के रूप में कार्य करेगा और भविष्य में हर कमिश्नरी में एक-एक स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
निजी खेल एकेडमी को मिलेगा सहयोग
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा लगातार पदक जीतने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निजी खेल एकेडमियों को भी सहयोग प्रदान करेगी।
सीएम योगी बोले-विकसित भारत की ओर मजबूत कदम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आने वाले समय में यह खेल विश्वविद्यालय खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।