फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : मलकपुर चीनी मिल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 105.75 करोड़ की आरसी जारी

Sun, 23 Dec 2018 10:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
cm yogi aaditya nath
विज्ञापन
किसानों के करीब 350 करोड़ रुपये बकाए के चलते बागपत मलकपुर चीनी मिल की इस साल दूसरी बार आरसी जारी की गई है। इस बार 105.75 करोड़ रुपये की आरसी जारी की गई, जबकि फरवरी माह में 244.90 करोड़ रुपये की आरसी जारी की गई थी। भुगतान नहीं होने से किसानों के बीच नाराजगी है। किसानों का कहना है कि आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनके जरूरी कार्य लटक गए हैं। 
विज्ञापन


 प्रभारी डीसीओ विनीत कुमार ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल पर गन्ना बकाया भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है। विभाग की प्राथमिकता किसानों को बकाया भुगतान दिलाने की है। गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी और डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के निर्देश पर आरसी भेजी गई है।

आरसी 105.78 करोड़ रुपये की है, जबकि इससे पहले 244 करोड़ रुपये की आरसी जारी की गई थी। इस तरह करीब 350 करोड़ रुपये की दो आरसी जारी हो चुकी हैं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार को मिल के नाम आरसी भेजी है, ताकि अग्रिम कार्रवाई की जा सके। उक्त धनराशि मिल पर बकाया भुगतान, ब्याज और विकास कमीशन की है।
विज्ञापन

आज पतला में सीएम, क्या किसानों पर बरसेगी राहत 
सीएम योगी आदित्यनाथ किसान दिवस पर गाजियाबाद के पतला नगर पंचायत में किसानों के बीच होंगे। किसानों को बकाया भुगतान और बिजली बिलों पर राहत की उम्मीद है। किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि बिजली बिलों पर छूट मिलेगी या फिर गन्ना भुगतान का ही कुछ समाधान होगा। देखने वाली बात यह होगी कि सीएम किसानों के लिए क्या एलान करेंगे। 

सामान्य गन्ने का इंडेंट जारी, किसानों को राहत 
किसानों की समस्याओं को देखते हुए सामान्य गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया गया है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। गेहूं बुआई का इंतजार कर रहे किसानों की समस्या का समाधान हो सकेगा। डीसीओ विनीत कुमार ने समितियों को पत्र लिखकर इंडेंट जारी करने के निर्देश दिए थे। मलकपुर गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह का कहना है कि इंडेंट जारी हो गया है, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। 

गारंटी नहीं मिली, लटका है सॉफ्ट लोन 
मलकपुर चीनी मिल को सॉफ्ट लोन दिए जाने की प्रक्रिया लटकी हुई है। नियमानुसार मिल को पहले पचास फीसदी भुगतान करना होता है, लेकिन मलकपुर मिल ने ऐसा नहीं किया है। शुरूआत में 100 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन मिल की ओर से अभी कोई गारंटी नहीं दी गई है, जिसकी वजह से मामला लटका हुआ है। 31 दिसंबर तक मामले के निपटारे की उम्मीद है। 
विज्ञापन

मिल प्रबंधन सेे की पर्ची भेजने की मांग 
खेकड़ा में शनिवार को मोहल्ला मुंडाला में गन्ना किसान इकट्ठा हुए। उन्होंने बैठक में कहा कि करीब एक सप्ताह से मिल प्रबंध तंत्र सामान्य की पर्ची नहीं भेज रहा है। इससे किसान परेशान हैं। उनके खेतों में खड़ी गन्ने की फसल के कारण वह गेहूं की बुआई भी नहीं कर पा रहे हैं।  उन्होंने मिल प्रबंधन तंत्र से अविलंब सामान्य की पर्ची भेजने की मांग की।  बैठक की अध्यक्षता ओमपाल सिंह ने की। संचालन नरेंद्र कुमार ने किया। इसमें सुरेंद्र, विकास, प्रमोद, देवेंद्र, सचिन, नीरज आदि रहे।

किसान दिवस से लिया जाएगा अगैती और सामान्य प्रजाति का गन्ना
सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कहा किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर अगैती और सामान्य गन्ने की खरीद की जाएगी। समिति की ओर से इंडेंट जारी कर दिया जाएगा। शनिवार को समिति कार्यालय में किसानों की बैठक हुई। समिति चेयरमैन कृष्णपाल ने बताया कि किसानों के राहत की खबर है।

आज 23 दिसंबर को किसान दिवस पर अगैती और सामान्य का गन्ना खरीद का कार्य शुरू होगा। समिति की ओर से इसके लिए इंडेंट जारी कर दिया जाएगा। किसानों को किसी भी सूरत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सचिव अनिल कुमार ने बताया कि सीआईसी की बैठक में सामान्य गन्ना खरीदने पर विचार किया।  गन्ना आयुक्त के निर्देशानुसार सामान्य गन्ने की खरीदने के लिए निर्देश दिए थे। सभी मिलों का समय पूरा हो गया है। अब किसान दिवस से दोनो प्रजाति का गन्ना मिलों द्वारा खरीदा जाएगा।

उन्होंने बताया कि मलकपुर चीनी मिल का निनाना में क्रय केंद्र बनाया, इसका किसानों ने विरोध किया। किसानों के अनुरोध पर समिति ने शासन से अपील की। इसके बाद फैजुल्लापुर उपकेंद्र पर निनाना गांव के किसानों की गन्ना सप्लाई होगी। इसका आदेश जारी हो गया है। इसके लिए 700 स्पेशल इंडेंट जारी कर दिया गया है। प्रवीण प्रधान, कुलदीप, कृष्णपाल बाघू, कृष्णवीर त्यागी, इंद्रपाल, महक सिंह, देवेंद्र, सुदेश मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें