फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर की आपत्तिजनक पोस्ट, पीड़िता ने की शिकायत

Sat, 22 Dec 2018 06:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में एक युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर शातिर ने उस पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी ने तहरीर देकर बताया कि किसी ने उसकी बेटी की सोशल साइट फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी। फर्जी आईडी बनाने के बाद आरोपी ने उस पर युवती के फोटो अपलोड करने के साथ ही आपत्तिजनक और गलत पोस्ट कीं, जिससे समाज व रिश्तेदारी में युवती की बदनामी होने का खतरा उत्पन्न हो गया। पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा 

दूसरी ओर शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना निवासी किशोरी विगत 14 दिसंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने खामपुर रोड निवासी गौरव के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन दिन पूर्व किशोरी को बरामद कर लिया था, जबकि आरोपी फरार हो गया था। शुक्रवार देर रात पुलिस ने अपहरण के आरोपी गौरव को बड़कली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें