मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट बांए
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा नवीन नगर निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे।
जानकारी के अनुसार, जिले के नवीन नगर में 80 वर्षीय राजेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके बेटे दीपक बिष्ट ने उनको मुखाग्नि दी। इस दौरान मेयर संजीव वालिया, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी सहित अन्य मौजूद रहे। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ एस चन्नप्पा ने भी परिवार को सांत्वना दी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/